जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 4 मरे

जम्मू, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुंडोह गांव की ओर जा रही एक टैक्सी खेलानी क्षेत्र में फिसल कर एक खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को डोडा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा, “इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के गवर्मेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493