जम्मू एवं कश्मीर में समय रहते आईडी का पता चलने से त्रासदी टली

जम्मू, 27 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने एक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का समय रहते पता लगाकर एक बड़ी त्रासदी को होने से रोक लिया।

पुलिस ने कहा कि सेना की एक रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने जम्मू के साथ राजकोट जिले को जोड़ने वाले राजमार्ग के कल्लर चौक के पास आईडी का पता लगाया।

सुरक्षा बलों को ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने से पहले सड़कों और राजमार्गों को सुरक्षित करने के लिए हर सुबह आरओपी द्वारा पैदल गश्त की जाती है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक अलर्ट जारी किया गया और बम निरोधक दस्ते के घटना स्थल पर पहुंचने व आईडी को नाकाम किए जाने तक सड़कों को बंद कर दिया गया। इस प्रकार एक बड़ी त्रासदी को होने से रोक लिया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493