जम्मू एवं कश्मीर में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

यहां के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सोपोर शहर में आज (मंगलवार) अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस स्टॉप के करीब मुहम्मद अलताफ शेख को नजदीक से गोली मारी।”

शेख को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेख (45) इकबाल नगर का रहने वाला था। वह सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी हुर्रियत समूह से जुड़ा हुआ था।

फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493