जम्मू एवं कश्मीर में सुरंग में ट्रकों की टक्कर, चालक घायल

जम्मू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित चेनानी-नाशरी सुरंग में दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए।

जम्मू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित चेनानी-नाशरी सुरंग में दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए।

एक अधिकारी ने कहा, “चालकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दुर्घटना की वजह से राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था।”

इस वर्ष अप्रैल में 9.28 किलोमीटर लंबी इस सुरंग पर परिचालन शुरू हुआ था, जिसके बाद से सुरंग के अंदर यह चौथी दुर्घटना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493