श्रीनगर, 18 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया।
हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सेना सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने हाजिन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर हमला किया।
सूत्रों के मुताबिक, “इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू की गई, जिस बीच आतंकवादी बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। हमारी तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है।”
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रमजान के पाक महीने के दौरान संघर्षविराम के ऐलान के बाद यह सुरक्षाबलों पर पहला हमला है।
लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित संघर्षविराम को नकार दिया है।
dharmpath.com dharmpath