जम्मू एवं कश्मीर में हल्की बारिश, बर्फबारी

श्रीनगर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

इस वजह से मौसम विभाग ने मौसम में सुधार की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “हमें आज (गुरुवार) दोपहर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।”

बीते 24 घंटों में राज्य में बारिश और बर्फबारी हुई है।

गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू में तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.5 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, बनिहाल में 0.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493