जम्मू/श्रीनगर, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को रात के तापमान में सुधार देखने को मिला।
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में रातभर बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से अधिक 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को यह शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.4 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था।
कारगिल में सर्वाधिक ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा जबकि लेह में तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री नीचे रहा। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
कटरा में तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि बटोटे में आठ डिग्री, बनिहाल में 4.6 डिग्री, भदरवाह में 4.9 डिग्री और उधमपुर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath