जम्मू एवं कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

श्रीनगर, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शनिवार को हिमांक बिदू से नीचे पहुंच गया। कारगिल में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग ने सोमवार तक ठंड, शुष्क मौसम रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा शीतलहर की स्थिति इस पूरी अवधि में बनी रह सकती है।

कारगिल के पड़ोसी नगर लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री नीचे, जबकि श्रीनगर में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में तापमान 5.1 डिग्री, कटरा में 6.4 डिग्री, बटोटे में 0.7 डिग्री बनिहाल में शून्य से 1.3 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 1.0 डिग्री नीचे और उधमपुर में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493