श्रीनगर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को मार गिराया।
पुलिस के मुताबिक, “बारबुग गांव में शनिवार रात को सुरक्षा अभियान के दौरान आतंकवादी तारिक को मार गिराया गया जबकि एक अन्य आतंकवादी आदिल को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।”
आतंकवादियों ने शनिवार को बारबुग में सेना के वाहन पर गोलीबारी भी की थी।
dharmpath.com dharmpath