जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन में 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हिमस्खलन के बाद छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी ने कहा, “अजास इलाके के चरावन जंगलों में हिमस्खलन के बाद पुलिस और सेना ने अभियान शुरू कर दिया है। और जानकारी मिलने का इंतजार है।”

अधिकारी राज्य में इस मौसम की भारी बर्फबारी के बाद राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जाने को लेकर नियमित रूप से हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493