जम्मू एवं कश्मीर में हिमस्खलन, 2 जवानों की मौत

जम्मू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बटालिक सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आए पांच में से दो जवानों की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है।

लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में गुरुवार को सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच जवान दब गए।

दो जवानों को तुरंत ही मलबे से निकाल लिया गया, लेकिन तीन अब भी लापता हैं।

सेना के उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय ने शुक्रवार को बताया, “बटालिक हिमस्खलन में लापता पांच जवानों में से दो को ढूंढ लिया गया, लेकिन वे बच नहीं सके। तीन और जवानों को ढूंढने के लिए तलाश की जा रही है।”

सेना ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र के काकसर सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, हिमस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लद्दाख में पिछले दो दिनों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे विशेष रूप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास वाले क्षेत्रों में कई हिमस्खलन हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493