जम्मू एवं कश्मीर में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या

जम्मू, 10 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे इश्तियाक अहमद डार (45) की गोली मारकर हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

किश्तवाड़ पुलिस ने हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।

होटल मालिक की हत्या के बाद क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493