जम्मू, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सशस्त्र सीमाबल (एसएसबी) के शिविर के बाहर बुधवार को हुए हमले के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया, “इस आतंकवादी साजिश को अंजाम देने में शामिल दो आतंकवादी गजानफर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस संबंध में तीसरे आतंकवादी की तलाश जारी है।”
उन्होंने कहा, “उनके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं।”
गौरतलब है कि बुधवार शाम को आतंकवादियों ने बनिहाल में जवाहर सुरंग के पास एसएसबी के शिविर पर हमला कर दिया था, जिसमें एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया था और एक घायल हो गया था।
dharmpath.com dharmpath