जम्मू एवं कश्मीर में 2 जैश आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में सुरक्षाबलों के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने कहा कि यह जानकारी उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई है जिसमें लिखा है, “दो आतंकवादियों को द्राबगम में संयुक्त अभियान में मार गिराया गया।”

राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों को छिपे होने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार देर रात गांव को घेर लिया।

आतंकवादियों को अंधेरे की आड़ में भागने से रोकने के लिए क्षेत्र के चारों ओर फ्लडलाइट्स लगाई गई थीं।

सुरक्षा बलों को पास आता देख छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और फिर दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। खोज अभियान जारी है।”

पुलवामा और शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493