जम्मू एवं कश्मीर में 2 दिन तक छाए रहेंगे बादल

श्रीनगर, 4 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को भी लू से राहत की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में आज (बुधवार) बादल छाए रहने के आसार हैं और हम अगले 24 घंटों में हल्की बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

एक अधिकारी ने कहा, “खासकर राज्य के जम्मू क्षेत्र में अगले दो दिनों तक लू से राहत की संभावना है, क्योंकि शुक्रवार सुबह तक बादल छाए रहने के आसार हैं।”

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, बुधवार को जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

अधिकारी ने कहा, “कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री, बटोत में 11.9 डिग्री, बनिहाल में 11.7 डिग्री, भदरवाह में 11.0 डिग्री और उधमपुर में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में 5.4 डिग्री और पहलगाम में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493