जम्मू एवं कश्मीर : राजमार्ग पर बछड़ों के शव मिलने से तनाव

जम्मू, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में राजमार्ग पर मंगलवार को वध किए गए दो बछड़ों के शव मिलने से राज्य के तीन जिलों में तनाव फैल गया है।

सांबा जिले के विजपुर क्षेत्र में दो बछड़ों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया।

यह राजमार्ग सांबा, जम्मू और कठुआ जिलों को जोड़ता है।

प्रशासन ने भड़काऊ तस्वीरें और संदेशों को फैलने से रोकने के लिए इन जिलों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493