श्रीनगर, 4 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा पाकिस्तान तथा आतंकवादियों की के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग की।
विधायक रविंदर रैना के नेतृत्व में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के अंदर विरोध-प्रदर्शन किए और निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष कविंदर गुप्ता ने भाजपा विधायकों से कहा कि सदन शोक संतप्त परिवार के दुख में शामिल है और उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता है।
लांगेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राशिद इंजीनियर ने कहा कि निंदा सिर्फ नॉन-स्टेट एक्टर्स के आतंकवादी वारदातों तथा सुरक्षा बलों द्वारा मावाधिकार के उल्लंघन पर ही नहीं होना चाहिए, बल्कि यह व्यापक होनी चाहिए।
अनंतनाग जिले में शुक्रवार को बिजबेहरा शहर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे और सात घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath