जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा से नेशनल कांफ्रेंस का बहिर्गमन

जम्मू, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य भर में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की सरकार की कथित विफलता पर बहस के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा से बाहर चले गए।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति का वादा पूरा नहीं करने के लिए विपक्षी सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर ने कहा कि इस मुद्दे पर एक बहस के लिए उनकी पार्टी ने एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया था।

विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और इस बात पर कायम रहे कि गृह विभाग के लिए अनुदान पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के जवाब के दौरान मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493