जम्मू एवं कश्मीर शुष्क मौसम जारी

श्रीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को बीती रात आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मौसम की स्थिति में कोई परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।

श्रीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को बीती रात आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मौसम की स्थिति में कोई परिवर्तन न होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी की रात से बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

कश्मीर में इस बार मौसम शुष्क रहा है।

राज्य में इस बार इस बात का डर बना हुआ है कि अगर इन सर्दियों के बाकी बचे दिनों में पर्याप्त बर्फबारी नहीं होती तो गर्मियों के महीनों में राज्य को सूखे का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री नीचे जबकि पहलगाम में शून्य से 2.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.1 नीचे डिग्री दर्ज किया गया।

शून्य से 15 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह का तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का तापमान 5.6 डिग्री, कटरा में तापमान 6.1 डिग्री, बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.8 डिग्री और उधमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493