जम्मू एवं कश्मीर : शोपियां में पैरा कमांडो ने आत्महत्या की

श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक पैरा कमांडो ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 23 पैरा रेजिमेंट के कमांडो सिपाही करमजीत सिंह ने सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने आगे बताया, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493