जम्मू एवं कश्मीर संपर्क मार्ग आज यातायात के लिए खुलेगा

जम्मू, 3 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद रविवार को एकतरफा यातायात के लिए खुलेगी। यह जानकारी राज्य सरकार के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने रविवार को राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में आईएएनएस को बताया, “आज (रविवार) को मुगल रोड पर जम्मू से श्रीनगर की ओर यातायात की अनुमति होगी।”

अधिकारी ने बताया, “कल (सोमवार को) और मंगलवार को भी मुगल रोड जम्मू से श्रीनगर की ओर यातायात के लिए खुली रहेगी।”

पूंछ, राजौरी और सोपियां जिलों के रास्ते राज्य के जम्मू क्षेत्र को घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड का निर्माण मूल रूप से मुगल शासकों ने करवाया था।

मुगल शासक अकबर ने 1586 में इस मार्ग का प्रयोग करते हुए कश्मीर पर हमला किया था और विजय प्राप्त की थी।

सैकड़ों साल तक यह मार्ग बंद पड़ा रहा। साल 2005 में घाटी और भारत के अन्य क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए इसका पुनर्निर्माण करवाया गया था।

सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग बंद करना पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493