जम्मू एवं कश्मीर : सड़क दुर्घटना में जवान की मौत

श्रीनगर, 26 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना अवंतिपोरा इलाके में उस वक्त हुई जब एक सैन्य वाहन पर से चालक का नियंत्रण खो गया।

पुलिस ने बताया, “जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493