जम्मू एवं कश्मीर : सेना ने घुसपैठ का प्रयास नाकाम किया, 5 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पांच आतंकवादी ढेर हो गए।

श्रीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पांच आतंकवादी ढेर हो गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “सेना ने सीमा पार से कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पांच आतंकवादी मारे गए।”

सुरक्षा बलों ने रमजान के मद्देनदर केंद्र सरकार द्वारा घोषित संघर्षविराम के दौरान राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान को रोक दिया है।

आतंकवादियों को घाटी में घुसपैठ करने से रोका जा सके, इसके लिए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493