श्रीनगर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के गांव में दो हथियारबंद कश्मीरी हिजबुल आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने ट्वीट में कहा कि आतंकवादियों को अवंतीपोरा इलाके के पंजगम गांव से पकड़ा गया है। इनके पास से हथियारों व गोला बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।
dharmpath.com dharmpath