श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य के लापता होने की खबर है।
श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य के लापता होने की खबर है।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार को साधना टॉप पर एक कैब हिमस्खलन की चपेट में आ गया।
बचाव टीमों ने वाहन से एक बच्चे को सुरक्षित निकाला, जबकि छह अन्य यात्री लापता हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा जब हिमस्खलन हुआ उस समय इलाके में बीआरओ के तीन कर्मचारी भी मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा, “इंजीनियर मंगला प्रसाद की मौत हो गई। उनके शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आठ लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।”
dharmpath.com dharmpath