जम्मू एवं कश्मीर हिमस्खलन : एक और शव बरामद

श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग से शनिवार को खोज एवं बचाव दलों ने एक और शव बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में हिमस्खलन होने से 10 लोग यहां फंस गए थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “जवाहर सुरंग इलाके से आज (शनिवार) सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल परवेज अहमद का शव बरामद किया गया।”

जवाहर सुरंग के समीप गुरुवार को एक पुलिस चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी जिससे 10 लोग इसमें दब गए थे। इनलोगों में आठ पुलिसकर्मी और दो कैदी शामिल थे।

बचाव दलों ने शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया था, जबकि सात शवों को बरामद किया जा चुका है।

अहमद का शव बरामद होने के साथ, जम्मू एवं कश्मीर में इस बार भारी बर्फबारी के कारण मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।

जवाहर सुरंग के मृतकों के अलावा राजमार्ग के रामसू-रामबन सेक्टर में भूस्खलन से दो और लोगों की मौत हो गई।

शनिवार सुबह, सोपोर कस्बे के बाहरी इलाके स्थित चिरिहर गांव में एक छत से भारी बर्फ फिसल कर नीचे गिर जाने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493