जम्मू : कर्फ्यू में 3 घंटों के लिए ढील

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू में बुधवार को कर्फ्यू में तीन घंटों के लिए ढील दी गई है।

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू में बुधवार को कर्फ्यू में तीन घंटों के लिए ढील दी गई है।

इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और बुधवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम.के. सिन्हा ने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद 15 फरवरी से लगे कर्फ्यू में जिले के सभी भागों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ढील दी गई है।

छूट की अवधि समाप्त होने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

15 फरवरी को पुलवामा हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालात सामान्य हो रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे शरारती तत्वों को हिरासत में लिया जा रहा है।”

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी लगातार छठे दिन बंद हैं।

वहीं, मंगलवार को भी जम्मू शहर के कुछ इलाकों में तीन चरणों में कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

कर्फ्यू में ढील देने की अवधि के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493