जम्मू कश्मीर:तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, 10 श्रद्धालुओं की मौत और 33 घायल

जम्मू-कश्मीर-तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकी हमले की खबर आई है। बताया जा रहा है कि घात लगाए आतंकियों के हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद बस खाई में लुढ़क गई। यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ जब उधर नई दिल्ली में पीएम मोदी और नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में, शिवखोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला अत्यंत दुखद है। यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर है। मैं सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट खड़ा है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493