श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।
श्रीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “सीआरपीएफ की 96 बटालियन का एक काफिला मत्तान शहर लौट रहा था, तभी अचानक आतंकवादियों ने काफिले पर हमला कर दिया। काफिले में छह बसें थीं।”
उन्होंने कहा, “हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, लेकिन इस दौरान दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। इलाके को घेर लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath