जम्मू-कश्मीर : मां-बेटी उफनती नदी में बहीं

जम्मू, 19 मार्च (आईएएनएस)। एक महिला और उसकी बेटी शनिवार को जम्मू शहर में उफनती तवी नदी की चपेट में आकर डूब गईं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “उफनती तवी नदी में मां और उसके बेटे-बेटी डूबने लगे। एक बहादुर नौजवान ने अपनी जान को जोखिम में डालकर उनको बचाने की कोशिश की। उसने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन मां और बेटी बह गईं।”

उन्होंने बताया कि उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन दोनों के जिंदा बचने की उम्मीद काफी कम है।

जम्मू एवं कश्मीर में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से मौसम सुधरने लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493