जम्मू कश्मीर में चोटी काटने वाला समझकर बुजुर्ग की हत्या

श्रीनगर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को भीड़ ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को भूलवश चोटी काटने वाला समझकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि अनंतनाग जिले के दंतेर गांव निवासी अब्दुल सलाम वाणी शुक्रवार तड़के अपने घर से शौच के लिए निकले थे कि तभी भीड़ ने उन्हें गलती से चोटी काटने वाला समझकर ईंट से उनके ऊपर हमला कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनकी मौते पर ही मौत हो गई।”

कश्मीर घाटी में विभिन्न जगहों पर चोटी कटने की घटनाओं के मद्देनजर सजग भीड़ इन घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी कर रही है।

लेकिन, अभी तक भीड़ ने चोटी काटने वाला समझकर सिर्फ बेकसूर लोगों को ही पीटा है।

पुलिस ने गुरुवार को बारामुला जिले के पट्टन इलाके में गैर स्थानीय मजदूरों को प्रताड़ित कर रही एक ऐसी ही भीड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493