जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण

जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के एक जवान का शव मिला है। बताया जा रहा है कि जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

 

मृतक जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है। वह अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे। वह 8 अक्टूबर कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया में मिलिट्री ऑपरेशन में गया था। इसी दौरान लापता हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान को कई गोलियां मारी गई हैं। शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है। बता दें कि शुरुआत में दो जवानों के अपहरण की खबर थी। खबर थी कि अनंतनाग के वनक्षेत्र से दो जवानों को अगवा किया गया है। हालांकि, एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493