जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान में आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी शहर में चल रहे सुरक्षा अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस अभियान के अंतर्गत तीन पाकिस्तानी आतंकवादी पहले ही मारे जा चुके हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, “उरी में चल रहे अभियान में सोमवार को चौथा आतंकवादी मारा गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है और ऑपरेशन अभी जारी है।”

काघी जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था।

राज्य पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद ने रविवार को बताया था कि इस अभियान में मारे गए सभी आतंकवादी आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा, “नियंत्रण रेखा को पार कर वे कश्मीर घाटी में घुसे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493