जम्मू-कश्मीर: राजौरी आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 7 हुई

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के धंगरी गांव में हुए आतंकवादी हमले में घायल एक और व्यक्ति की रविवार को जम्मू के एक अस्पताल में मौत हो गई. इससे इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रिंस शर्मा आतंकवादियों द्वारा एक जनवरी को धंगरी गांव में की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य घायलों के साथ जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थानांतरित किया गया था, जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493