जम्मू के गांव में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर तनाव

जम्मू, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पुंछ जिले के एक गांव में सोमवार को एक समुदाय के सदस्यों द्वारा लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का दूसरे समुदाय की ओर से विरोध किए जाने के कारण तनाव पैदा हो गया।

जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के झूलस गांव में बहुसंख्यक मुसलमान समुदाय के लोगों ने हिंदुओं द्वारा हिंदू मंदिर में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का विरोध किया।

पुलिस का कहना है कि एक स्थानीय महिला के नेतृत्व में युवाओं ने जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश की और मंदिर प्रबंधन से लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। मंदिर में नहीं घुसने देने पर दोनों समुदायों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

तनाव को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493