जम्मू : ग्रेनेड हमले में 18 घायल, 5 की हालत गंभीर (लीड-1)

जम्मू, 7 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में यहां के एक व्यस्त मुख्य बस टर्मिनस में आतंकवादियों द्वारा गुरुवार को किए गए ग्रेनेड हमले में 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस महानिदेशक मनीष कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि ग्रेनेड संभवत: एक खड़ी बस के नीचे लुढ़क कर चला गया, जिसके बाद पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ।

विस्फोट में 18 लोग घायल हुए हैं।

सिन्हा ने कहा, “सभी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।”

सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है।

जम्मू जनरल बस स्टैंड पर गुरुवार को किया गया इस तरह का हमला बीते नौ महीने में यहां किया गया तीसरा हमला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493