जम्मू : नियंत्रण रेखा के पार की यात्रा लगातार 112वें दिन निलंबित

श्रीनगर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू के चकन दा बाग से पाकिस्तान के रावलकोट तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार व्यापार और यात्रा सोमवार को लगातार 112वें दिन निलंबित रही।

नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह सेवा 10 जुलाई को निलंबित कर दी गई थी।

श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच की सेवा सोमवार को चालू रही और 19 यात्री वापस अपने घर मुजफ्फराबाद लौटे।

तीन स्थानीय लोग भी मुजफ्फराबाद में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बस से गए। मुजफ्फराबाद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी है।

अप्रैल 2005 में जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले विभाजित परिवारों के सदस्यों को यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रमुख विश्वास पैदा करने वाले कदम के तौर पर इस बस सेवा की शुरुआत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493