जम्मू : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सेना से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि अखनूर सेक्टर में भारतीय सीमा क्षेत्र में हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया।

उन्होंने कहा, “घात लगाए सैनिकों के एक दल ने आतंकी को मार गिराया। उसके पास से पांच पिस्तौलें, 10 पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की साठ गोलियां, एक एके असॉल्ट राइफल, दो एके राइफल मैगजीन, 15 ग्रेनेड और 12 विस्फोटक बरामद किए गए हैं।”

प्रवक्ता ने कहा, “हथियारों के इस जखीरे के पकड़े जाने से आतंकी संगठनों की राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव में बाधा डालने और शांति व सौहार्द्र को चोट पहुंचाने की जघन्य साजिश नाकाम हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493