जम्मू : पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की, गिरफ्तार

जम्मू, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू में बेवफाई के संदेह में अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या करने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू में बेवफाई के संदेह में अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या करने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान तोता राम के रूप में की गई है। वह पुराने शहर इलाके का रहने वाला है। उसने मंगलवार की रात अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसे अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध का संदेह था।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493