जम्मू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू में बुधवार को अचानक आई बाढ़ में कम से कम दो बच्चे बह गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जानीपुर इलाके में अचानक आई बाढ़ से बहे दो बच्चों के शव बरामद किए गए।”
अधिकारी ने बताया, “शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में झुग्गियां (अस्थायी आवास) भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।”
उन्होंने कहा, “निचले और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।”
जम्मू क्षेत्र में मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को भी बारिश जारी है।
dharmpath.com dharmpath