जम्मू में आतिशबाजी के दौरान लगी आग, दुकानें जल कर खाक

जम्मू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू जिले के मिरान साहिब इलाके में दिवाली की आतिशबाजी के दौरान लगी आग में दुकानें, मोटरसाइकिलें और तिपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “20 स्टॉल, नौ मोटरसाइकिलऔर 10 तिपहिया वाहन आग में जल गए हैं।”

यह आग बुधवार रात लगभग 9.30 बजे लगी और दमकलकर्मियों को इस पर नियंत्रण पाने में लगभग दो घंटे का समय लगा।

उन्होंने कहा कि घटना के प्राथमिक साक्ष्यों से पता चला है कि आतिशबाजी के दौरान पटाखे के स्टॉल में आग लगने से यह बाजार में फैल गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493