जम्मू में कर्फ्यू जारी

जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी कर्फ्यू बरकरार है।

जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी कर्फ्यू बरकरार है।

पुलिस ने कहा, “जम्मू शहर में 15 फरवरी को लगा कर्फ्यू आज भी जारी रहेगा। प्रशासन की शाम तक कर्फ्यू में ढील देने पर फैसला लेने की संभावना है।”

पुलिस ने कहा कि रविवार रात शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

पुलवामा आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।

जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493