जम्मू में कर्फ्यू में ढील बढ़ाई गई (लीड-1)

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर बुधवार को प्रशासन ने कर्फ्यू में दी गई ढील को एक बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है जो पहले केवल 11 बजे तक थी।

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर बुधवार को प्रशासन ने कर्फ्यू में दी गई ढील को एक बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है जो पहले केवल 11 बजे तक थी।

जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रमेश कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि सुबह आठ बजे शुरू हुई ढील दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी।

डीएम के आदेश में कहा कि इस दौरान जिले में सभी शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे।

वहीं, मंगलवार को भी जम्मू शहर के कुछ इलाकों में तीन चरणों में कर्फ्यू में ढील दी गई थी। कर्फ्यू में ढील देने की अवधि के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है।

इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और बुधवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी लगातार छठे दिन बंद हैं।

शहर में कर्फ्यू पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद लगाया गया था।

पुलिस ने कहा, “हालात सामान्य हो रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे शरारती तत्वों को हिरासत में लिया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493