जम्मू में खुलासा:रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूर बन काम कर रहे 29 आतंकी

किश्तवाड़– जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में चल रहे रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाइड्रो प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में आतंकी मजदूर बनकर काम कर रहे हैं। करीब 29 लोग ऐसे हैं जो या तो आतंकी है या उनका आतंकियों से संपर्क है। इस खुलासे के बाद जम्मू से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है।किश्तवाड़ जिले में चिनाब दरिया पर निर्माणाधीन 850 मेगावाट की रतले जल विद्युत परियोजना में आतंकी संगठनों से जुड़े या फिर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 29 लोगों का खुलासा जम्मू पुलिस ने किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआइएल ) को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।एसएसपी ने जलविद्युत परियोजनाओं की रणनीतिक और राष्ट्रीय महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये दुश्मन देश के लिए उच्च जोखिम वाले लक्ष्य हैं। इसलिए ऐसे कर्मचारियों की भर्ती पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, क्योंकि ये कुछ भी कर सकते हैं और प्रोजेक्ट के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। पुलिस ने कंपनी से इन कर्मचारियों पर निगरानी रखने और कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि इनकी भर्ती से प्रोजेक्ट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने एमईआईएल के जनरल मैनेजर को संबोधित पत्र में लिखा कि स्थानीय निवासियों की रूटीन पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान संबंधित थानों से रिपोर्ट आई, जिसमें इन 29 लोगों का नाम शामिल है। पत्र में इनके नामों की सूची संलग्न थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493