जम्मू में गोलाबारी, 1 जवान शहीद (लीड-2)

जम्मू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गुरुवार को भारतीय और पाकिस्तानी फौजों के बीच भारी गोलाबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक जवान शहीद हो गए, जबकि सात लोग घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि जवान ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, “इन हमलों में आर.एस.पुरा सेक्टर के गोपारबस्ती गांव के दो परिवारों के सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच महिलाएं हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सांबा जिले के कई गांवों में बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक, “पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के एस.एम.पुर, नांगा और चांबयाल गांवों में बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया।”

पुलिस का कहना है, “जम्मू जिले में आर.एस.पुरा और अखनूर और सांबा जिले के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया है।”

सांबा और आर.एस.पुरा सेक्टर में रुक-रुककर गोलाबारी और गोलीबारी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493