जम्मू में घना कोहरा, कश्मीर में धूप

जम्मू/श्रीनगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू शहर में शनिवार को लगातार चौथे दिन घने कोहरे के कारण समान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

घने कोहरे के कारण जम्मू हवाई अड्डे तक पहुंचने वाली सुबह की सभी उड़ानों के समय में फेरबदल किया गया है।

सड़कों पर मोटरसाइकिल सवारों को भी कोहरे के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर शहर में शनिवार को अधिकम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया था, जबकि जम्मू में 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा में 4.6 डिग्री, बटोत में 1.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और उधमपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

जम्मू से उलट कश्मीर घाटी में धूप खिली हुई है।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य में लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर में 27 जनवरी तक मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493