जम्मू में धूप, कश्मीर घाटी में बारिश के आसार

श्रीनगर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू में गुरुवार को निकली चटख धूप ने ठंड से राहत दिलाई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शाम में आसमान में बदली छाने की संभावना जताई है। जम्मू क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में पारा हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में शनिवार तक फुहारें पड़ सकती हैं।

श्रीनगर में सुबह में बदली रही व मौसम सर्द रहा। शाम में बदली छाने के आसार हैं। मौसम अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में बदली छाई रहेगी। शाम होते-होते फुहारें पड़ने की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुरुवार को कश्मीर क्षेत्र में गुलमर्ग सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राज्य में लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल में रात्रि तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर और जम्मू शहर में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 10 व 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493