जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में 1 मरा, 3 घायल

जम्मू, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजरों की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों ने रामगढ़ सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में नागरिकों व रक्षा ठिकानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।”

उन्होंने कहा, “जरदा गांव में रोजी नामक 16 साल की एक लड़की की मोर्टार हमले में मौत हो गई, जबकि पिंडी चरका गांव में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।”

पाकिस्तान ने गोलीबारी का दायरा बढ़ा दिया है। वह रामगढ़ सेक्टर के जरदा, पिंडी तथा नई बस्ती के इलाकों को निशाना बना रहा है।

अधिकारी ने कहा, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।”

इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में चौकियों नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों की चौकियों पर भारी गोलीबारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493