जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में बीएसएफ जवान घायल

जम्मू, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा अकारण की गई गोलीबारी में शुक्रवार को एक भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि 28 सितम्बर की रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन शुक्रवार सुबह (कठुआ जिले में) करीब 9.30 बजे हुआ, जिसका हमलोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दूसरी ओर कुछ लोग हताहत हुए।”

अधिकारी ने कहा, “गोली लगने से बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।”

बीएसएफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार को एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश विफल किए जाने के एक दिन बाद संषर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493