जम्मू में पुलिसकर्मी पर आज्ञात हमलावर ने गोली चलाई

जम्मू, 29 जून (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में एक पुलिसकर्मी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अज्ञात बंदूकधारियों ने कठुआ जिले के शहीद चौक पर सोमवार सुबह पुलिसकर्मी जगदीश पर गोली चला दी।”

हमलावर कार में सवार थे, जिसमें पंजाब का पंजीयन नंबर लिखा हुआ था। इस संबंध में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

घायल पुलिसकर्मी को कठुआ शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत नाजुक होने पर जम्मू स्थित उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थांतरित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर संभवत: तस्कर थे, जिन्होंने पुलिस के इशारे के बावजूद कार नहीं रोका।

अधिकारी ने बताया, “उन्होंने कुछ दूरी पर कार ले जा कर छोड़ दिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493